{"_id":"590379864f1c1b1035c0e0a6","slug":"block-demonstration-continued-for-fourth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक मुख्यालय पर चौथे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक मुख्यालय पर चौथे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन
देवरिया
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया ब्लाॅक पर ग्राम प्रधानों ने भी धरना-प्रदर्शन में भरी हुंकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। देसही देवरिया बीडीओ की पिटाई के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय पर चल रहा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। सीएम के कार्यक्रम के बाद इसे बृहद बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान बीडीओ राजबहादुर यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
जब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता धरना-प्रदर्शन को समाप्त करने का सवाल ही नहीं है। ग्राम विकास अधिकारी शांति स्वरूप तिवारी ने कहा कि हमलोगों पर तरह-तरह के दबाव बनाए जा रहे हैं, लेकिन संगठन किसी दबाव में नहीं झुकेगा। जयप्रकाश यादव ने कहा कि संगठन की लड़ाई मुख्यमंत्री का दौरा समाप्त होने के बाद जिले स्तर पर व्यापक बनाया जाएगा।
इस दौरान संजय दुबे, सुधीर सिंह, नीतेश पांडेय, सुजीत राव, गिरीश गुप्ता, राजू आदि मौजूद रहे। वहीं, धरना समाप्त होने के बाद पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी पदाधिकारियों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे। इसमें मांग की गई कि विवादित सेक्रेट्री सज्जन गौतम को ब्लॉक से स्थानांतरित किया जाए और प्रधान पुत्र तारिक खान पर दर्ज केस वापस किया जाए। संगठन ने प्रभारी जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया।