फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Blast in a house in Deoria of uttar pradesh

Deoria News: देवरिया में रहस्यमयी विस्फोट, न लगी आग न निकला धुआं; उड़ गया मकान का पहला मंजिला

Thu, 21 Dec 2023 04:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Dec 2023 04:32 PM IST
सार

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना के पड़री मल्ल गांव में एक मकान में देर रात अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके से हड़कंप मच गया। मकान की दीवार ध्वस्त हो गई। ब्लास्ट की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Blast in a house in Deoria of uttar pradesh
पड़री मल्ल में मकान में जोरदार धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में पड़री मल्ल गांव के एक मकान में बुधवार को सुबह विस्फोट होने से मकान का पहला मंजिला ही उड़ गया। इसमें सो रहे दो बच्चे घायल हो गए, जबकि मां को खरोच तक नहीं आई। आवाज इतना तेज हुआ कि गांव वाले कांप गए। रहस्यमय विस्फोट की वजह ढूंढने में जुटी पुलिस शाम तक उलझी रही, लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो सका, अब फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। मौके पर पहुंचे एसपी, एएसपी ने परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। डॉग स्क्वायड, फाेरेंसिक टीम जांच के लिए नमूना जुटाई है।

विज्ञापन


ये है मामला
बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल गांव निवासी जैनुल अंसारी के घर वाले मंगलवार की रात भोजन के बाद कमरे में सोने चले गए। नीचे के कमरे में जैनुल, उनकी पत्नी दिलकैश और पहली मंजिल पर उनकी बहू गुलशन आरा अपने पांच वर्षीय बेटे अयान, चार वर्षीय बेटी आयरा के साथ सो रही थी। बुधवार सुबह करीब 6.10 बजे अचानक विस्फोट हुआ और कमरे में सो रहे दोनों बच्चों को हल्की चोटें आईं, जबकि गुलशन आरा को खरोच भी नहीं आई है।
विज्ञापन


विस्फोट इतना तेज हुआ कि पहली मंजिल के दीवार के ईंट उड़ गए। इसका मलबा पड़ोसियों के मकान और आंगन में जा गिरा। गांव वाले सहम गए। आवाज सुनकर आस-पास के दस गांव के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी जमींदोज हुए मकान के मलबे को देख दंग रह गए। मकान में प्रेवश पर रोक लगा दी गई। पुलिस की पहरेदारी गांव में बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी दीपेंद्र कुमार, सलेमपुर सीओ दीपक शुक्ला ने मौके पर निरीक्षण किया और जैनुल, उनकी बहू और पत्नी से पूछताछ की, लेकिन विस्फोट का कारण पता नहीं चल सका। रसोई गैस एजेंसी से पहुंचे विशेषज्ञों ने घरों में रखे गैस सिलिंडर की जांच की, लेकिन कोई कमी नहीं मिली। शाम तक पुलिस गांव में जमी रही और लोगों से संपर्क कर विस्फोट का कारण पता लगाने की कोशिश करती रही। पर सफलता नहीं मिली। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूना लिया। गोरखपुर से जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई।

 

एसपी देवरिया संकल्प शर्मा ने कहा कि मकान में हुए विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। रसोई गैस और गिजर फटने का मामला सामने आया। इसकी जांच कराई गई, लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। विस्फोट में कोई जनहानि नहीं हुई है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची थी।

फाेरेंसिक टीम ने जांच के लिए सैंपल भेजा है। जांच रिपोर्ट में विस्फोट की वजह स्पष्ट होगी। गांव में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जमींदोज हुए मकान में एंट्री पर रोक लगाई गई है। जैनुल के परिवार और रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी के आधार पर गोपनीय जांच पुलिस टीम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed