फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BKU opposed agriculture act

भाकियू ने फाड़ी नए कृषि कानून की प्रतियां, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Sat, 05 Jun 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
BKU opposed agriculture act
भाकियू ने फाड़ी नए कृषि कानून की प्रतियां, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया/भाटपाररानी। नए कृषि कानून का विरोध जिले में ठंडा नहीं पड़ा है। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता फिर सड़क पर उतर गए। सुभाष चौक पर सभा कर कृषि कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पैदल मार्च करते हुए जिला पंचायत स्थित सदर सांसद व विधायक के आवास का घेराव करने निकल पड़े। किसानों की मंशा भांपते हुए जिला प्रशासन ने जन प्रतिनिधियों के आवास परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। जिला पंचायत का दोनों गेट बंद कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए। आवास की तरफ आ रहे किसानों के हुजूम को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। नायब तहसीलदार के मान मनव्वल के बाद भी भाकियू नेता शांत नहीं हुए। उन्होंने नए कृषि कानून की प्रतियां फाड़कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता त्यागनी होगी। नई दिल्ली के बाहर शांतिपूर्ण धरना के दौरान ठंड से सैकड़ों किसानों ने अपनी जान गंवाई है। फिर भी सरकार किसानों की जायज मांगों पर विचार नहीं कर रही। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह, सुरेंद्र चौहान, सुदामा चौरसिया, कैलाश यादव, छेदी यादव, यशवंत सिंह, मारकंडेय सिंह, रामभवन यादव आदि मौजूद रहे।

संयुक्त किसान सभा के आह्वान एवं संपूर्ण क्रांति दिवस पर शनिवार को किसान सभा के सदस्यों ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री नायब तहसीलदार करण सिंह को सौंपा। उन्होंने तहसील गेट पर पहुंचकर तीनों कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। इस दौरान किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव साधुशरण, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, चंद्रभान यादव, नथुनी सिंह, राधारमण, चंद्रभान अहिर, विश्राम चौरसिया, महेश प्रसाद, राधाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed