फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bku celebrated birth aniversary of mahendra singh tikait

‘किसानों के मसीहा थे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत’

Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
bku celebrated birth aniversary of mahendra singh tikait
‘किसानों के मसीहा थे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत’
विज्ञापन

देवरिया। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती बुधवार को सिंचाई डाक बंगला पर मनाई गई। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों को संघर्ष का रास्ता दिखाया। जिसपर आज पूरे देश के किसान अपने हक की खातिर संगठित होकर आंदोलन कर रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन महेंद्र सिंह टिकैत की रखी हुई नींव है, जो आज गांव-गांव अपनी जड़ें जमा चुकी है। टिकैत लोकतंत्र में विश्वास रखते थे। विनोद गुप्ता ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को किसान आंदोलन का जनक बताया। उनकी वजह से ही देश के किसान एकजुट हो पाए हैं। इस दौरान सदानंद यादव, मदन चौहान, कुंवर राणाप्रताप सिंह, देवनाथ यादव, सुदामा चौरसिया, सुरेंद्र चौहान, रमाशंकर गुप्ता, जयकरन शाह, इंद्रासन चौहान, सुदर्शन, चंद्रदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed