{"_id":"60d3763e8ebc3e2d971fddc4","slug":"bkp-workers-tributed-to-shyama-prasad-mukhrji-deoria-news-gkp3992441112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया
देवरिया। जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् व प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा जनसंघ के संस्थापक सदस्य जगन्नाथ राव जोशी के बलिदान दिवस पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी व जगन्नाथ राव जोशी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
राघव नगर बूथ पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, अंबेडकर नगर बूथ पर प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान, महाराणा प्रताप सेक्टर के बूथ पर पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि कर नमन तथा पौधरोपण किया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की अस्मिता व अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने भारत का पुन: विभाजन होने से बचाया। उनका त्याग, समर्पण और उनके आदर्श युग-युगांतर तक आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, हेमंत मिश्रा, संजय पांडेय, अंबिकेश पांडेय, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, रविंद्र कौशल किशोर, योगेश प्रजापति, कन्हैया लाल जायसवाल, नित्यानंद पांडेय, आशीष गुप्ता, अजित मिश्रा, अशोक पांडेय आदि रहे। प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजाद भारत के उन नेताओं में से एक रहे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, पवन कुमार मिश्रा, मारकंडेय शाही, विजय कुमार दुबे, मिथिलेश मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, रोहित मद्धेशिया आदि रहे। महाराणा प्रताप सेक्टर में पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल ने तथा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गरुलपार पार्टी कार्यालय पर बलिदान दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।