{"_id":"63e92c02c4567d8bfd03a05b","slug":"bjp-working-in-the-interest-of-every-class-dr-shalabh-mani-deoria-news-c-7-1-51732-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग के हित में कार्य कर रही भाजपा : डॉ. शलभ मणि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ग के हित में कार्य कर रही भाजपा : डॉ. शलभ मणि
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज
Link Copied
सोनूघाट। सदर ब्लॉक परिसर में रविवार को भाजपा के तत्वावधान में डाटा प्रबंधन कार्यशाला एवं उपयोगिता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याणार्थ कार्य कर रही है। आज भारत से पूरी दुनिया उम्मीद लगाए बैठी है। विश्व के सभी सामर्थ्यवान देश भारत की तरफ टकटकी लगाए बैठे है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत पहल करे तो युद्ध की समाप्ति हो सकती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की पहल पर उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन कर सभी उद्योगपतियों को एक मंच पर लाकर प्रदेश का कायाकल्प करने की योजना है। भाजपा की ओर से पूरे देश में सरल एप के माध्यम से सभी मतदाताओं तक लोकसभा चुनाव के पूर्व पहुंचने की योजना है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का डाटा फीड रहेगा। मंडल प्रभारी अरविंद पांडेय ने डाटा प्रबंधन की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की। मंडल अध्यक्ष अरविंद चौहान ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।संचालन अनिल मिश्र ने किया। इस दौरान नीरज शाही, ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार गुप्त पिंटू, डॉ. अजय पांडेय, रत्नेश गर्ग, विपिन यादव, शैलेंद्र सिंह टुन्नू, रानू सिंह, संजय प्रजापति, राजेंद्र यादव, भरत सिंह, शिवाकांत मिश्र, भरत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।