{"_id":"60b91d288ebc3e6ac035a4f8","slug":"bjp-workers-staged-dharna-salempur-news-gkp396795067","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना गेट पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना गेट पर दिया धरना
लार। थाना के प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को थाना गेट पर धरना दिया। व्यवसायियों से वसूली करने व पानी की बोतल फ्री में नहीं देने पर थाने में बैठाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने की मांग की। जानकारी होते ही धरना स्थल पर पहुंचे एएसपी को कार्यकर्ताओं ने चार सूत्री मांगपत्र सौंपा। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव निवासी राजेश सिंह पूर्व भाजपा मंडल के अध्यक्ष रहे हैं। इनके भतीजे विकास सिंह व्यवसायी हैं। राजेश सिंह ने थाने के सिपाही पर आरोप लगाया है कि वह थानेदार और चौकी इंचार्ज के कहने पर हमारे भतीजे की दुकान पर जाता है और पानी की बोतलें फ्री में लाता है। पैसे मांगने पर जेल भेजने की धमकी देता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लाक डाउन के दौरान चौकी इंचार्ज दुकान खुलवाने के लिए प्रति दुकानदार से वसूली करते हैं। नेताओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर थाना क्षेत्र में तीन गोली कांड और दिनदहाड़े लूट हो चुकी है। इससे इलाके के लोग सहमे हुए हैं। एक भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। इन आरोपों को लगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को थाना गेट पर करीब तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज व आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर करने की मांग की। उधर प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह चौकी इंचार्ज सुनील त्रिपाठी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता जगदीश यादव अरुण पांडेय, हाकिम सिंह, विष्णुकांत तिवारी, त्रिभुवन सिंह, राजेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।