{"_id":"6350e58db29e77759129444a","slug":"bjp-state-president-bhupendra-chaudhary-visit-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष: सिंबल पर निकाय चुनाव, मैनपुरी के उपचुनाव में जीत हासिल करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष: सिंबल पर निकाय चुनाव, मैनपुरी के उपचुनाव में जीत हासिल करेगी भाजपा
Thu, 20 Oct 2022 11:37 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:37 AM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। पिछली बार अलीगढ़ और मेरठ को छोड़कर सभी नगर निगम के महापौर की सीट पर भाजपा का कब्जा था।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। महापौर की सभी सीटों पर इस बार भाजपा चुनाव जीतेगी। साथ ही पांच विधान परिषद की सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। इस बार जीत भी मिलेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। पिछली बार अलीगढ़ और मेरठ को छोड़कर सभी नगर निगम के महापौर की सीट पर भाजपा का कब्जा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही दूसरे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई है, लेकिन परिवार की छाया से वह अलग नहीं हो सकती है। कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है। इसी तरह सपा भी 1992 से 2022 तक परिवार की ही पार्टी बनकर रह गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार छवि पलटूराम की तरह है। ओमप्रकाश राजभर अगर पार्टी की विचारधारा से सहमत होकर भाजपा में आते हैं तो कोई परहेज नहीं है, क्योंकि भाजपा आन लाइन सदस्य बनाती है। कोई भी व्यक्ति पार्टी का सदस्य बन सकता है। कहा कि जनसंख्या बढ़ोत्तरी आज चुनौती बनी हुई है। इसको लेकर भाजपा गंभीर है। पीएफआई सहित कोई संगठन अगर राष्ट्र के लिए खतरा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।