फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP pulled tricolor trip

भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाला

Fri, 19 Aug 2016 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 19 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP pulled tricolor trip
वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को भी कई जगहों से तिरंगा यात्रा निकली। वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कहा कि भाजपा शहीदों का सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। नगर मंडल की ओर से सुभाष चौक से बाइक जुलूस निकाला गया। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाल रही है।
विज्ञापन


पीएम मोदी के सपनों को साकार करना भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा वर्ष 2017 में चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा लेकर जनता के बीच में पहुंच रही है। देश की आजादी में बलिदान हुए लोगों का सम्मान किया जा रहा है। सभा को पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, डॉ. सत्यप्रकाश मणि, अजय दुबे, मारकंडेय, भूपेंद्र आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में अमरनाथ सिंह, प्रेम अग्रवाल, सुधीर, संजय, विजय पटेल, नवीन सिंह, अनिल मल्ल, भुवनेश्वर मिश्रा, पन्नेलाल यादव, कौशल किशोर मिश्र आदि शामिल रहे। इसीक्रम में पूर्व विधायक प्रमोद सिंह ने खोराराम चौराहे से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। मंडल अध्यक्ष चंद्रभान यादव की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा ठकुरही, बटुलही, बांकी, बसडीला, परसिया होते हुए फिर खोराराम आकर समाप्त हुई। इस दौरान राधेश्याम शुक्ला, नित्यानंद पांडेय, धनुषधारी मणि, दयाशंकर मणि, विनोद कुशवाहा, राजू सिंह, शिवबचन यादव, स्वतंत्र मल्ल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर कारखाना विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैकुंठपुर मंडल के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा और पूर्व प्रत्याशी राजीव मिश्र की अगुवाई में 70वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकाला। यह यात्रा चार दिन तक पूरे विधानसभा में चलेगी। कार्यकर्ताओं ने खुखुंदू चौराहे से थाना बाजार, भलुआ, भैसहां, पकड़ी, नूनखार, सिसई होते हुए खुखुंदू चौराहे पर वापस आए। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। तिरंगा यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत राय, गंगा सिंह कुशवाहा, प्रमोद सिंह, सुधीर पांडेय, शशिभूषण राय, हरेंद्र गुप्ता, मृत्युंजय पांडेय, सुरेंद्र मणि, विनीत राय आदि शामिल रहे।


कंचनपुर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को तरकुलवा के बसंतपुर धूसी स्थित शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज के परिसर से भाजपा जिला प्रभारी रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकली। इससे पूर्व शहीद रामचंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।



यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बताया। तिरंगा यात्रा तरकुलवा, केसरीपुर, बालपुर श्रीनगर, लक्ष्मीपुर, सोन्हौला रामनगर, मुडेरा होते हुए बजराटार महुअवा में समाप्त हुई। इस दौरान डॉ. जीतेंद्र प्रताप राव, अजय शाही, रवींद्र किशोर कौशल, राजेश सिंह सेंगर, जीवनपति त्रिपाठी, भूपेंद सिंह, दुष्यंत राव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed