{"_id":"622a3fe7adcd7e55f05a84b6","slug":"bjp-office-showing-buzz-opposition-parties-kept-contemplating-deoria-news-gkp4295413149","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यालय दिखा गुलजार, विपक्षी दल करते रहे चिंतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यालय दिखा गुलजार, विपक्षी दल करते रहे चिंतन
विज्ञापन

देवरिया। मतगणना शुरू होने और रुझान आने के बाद से ही अवरा चौरी स्थित भाजपा कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। फाइनल नतीजा आने के बाद तो लगा कि उन्हें मुंहमांगी मुराद ही मिल गई। उधर सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के कार्यालय पर हर रोज दिखने वाली हलचल नहीं दिखी। जो कार्यकर्ता दिखे, वे निराश थे।
नतीजों को देखकर बृहस्पतिवार की सुबह से ही सभी दलों के कार्यकर्ताओं में गहमागहमी रही। शुरुआती दौर में ही रुझानों में बढ़त को देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं उमंग तेज रहा। दोपहर 12 बजे टाउनहाल स्थित कांग्रेस व बसपा कार्यालय पर छिटपुट कार्यकर्ता ही दिखे। जो मौजूद रहे, वे मायूस दिखे। दोपहर बाद 2.30 बजे अवरा चौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। हालांकि मौजूद लोगों का जोश जोरों पर रहा। जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह शिवधाम, पुरवा एवं जिला पंचायत परिसर स्थित शिविरों में क्रमश: पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहे थे।
उसके बाद वह जिला कार्यालय के कंट्रोल रूम में बैठकर नतीजों को देखते रहे। कहा कि जिले के सातों विधानसभा में पार्टी के प्रदर्शन ने साबित किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों एवं कार्यों को जनता ने स्वीकार कर एक बार पुन: जनादेश दिया है। खुशी के इस पल का सभी को आनंद उठाना चाहिए। इसके बाद खुद ही खुली जीप चलाकर जयघोष करते हुए पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रीतू शाही, जिला महामंत्री सीमा जायसवाल, जिला मंत्री निर्मला गौतम, मिंती सिंह, मधु जायसवाल, सुधा त्रिपाठी, तारा सिंह, विंदा कुशवाहा ने जिलाध्यक्ष को बुकें भेंटकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने भी महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें मिठाइयां खिलवाईं। उधर बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय पर अपराह्न तीन बजे कार्यकर्ताओं के चेहरे पर उदासी झलक थी। जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, एमएससी रामसुंदर दास एडवोकेट जिला मीडिया प्रभारी अशोक यादव, डॉ. चंदा यादव नतीजों पर चिंतन मनन करते दिखे। बसपा एवं कांग्रेस कार्यालय पर कोई न तो भीड़ थीं और न ही कोई खास चहल कदमी ही रही।