फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP Mandal President receives threat, case registered

Deoria News: भाजपा मंडल अध्यक्ष को मिली धमकी, केस दर्ज

Wed, 19 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal President receives threat, case registered
देसही देवरिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट लिखने और फोन पर अपशब्द कहने और जान माल की धमकी देना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के रामपुर दूबे गांव निवासी विजय कुमार पांडेय भाजपा के महुआडीह मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं। सोमवार को उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए मिलने पर मंडल के मंत्री अखंड प्रताप यादव को पद सहित अन्य जिम्मेदारियों से कार्यमुक्त कर दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात की जानकारी होने के बाद अखंड प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा पोस्ट डाला। इस पर क्षेत्र के विक्रम विशुनपुर गांव के अभिमन्यु सिंह सोलंकी ने विजय कुमार पांडेय के ऊपर आपत्तिजनक कमेंट लिखा। विजय ने जब बात की तो अभिमन्यु ने अपशब्द कहने के साथ ही जान-माल की धमकी तक दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा नेताओं के साथ थाने पर पहुंचकर मंडल अध्यक्ष ने अभिमन्यु सिंह सोलंकी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ महुआडीह अमित कुमार राय ने कहा कि आरोपी अभिमन्यु सिंह सोलंकी पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed