{"_id":"646126fc8e7b3f68b00c7bc6","slug":"bjp-lost-in-the-stronghold-of-ministers-and-mps-deoria-news-c-7-1-166529-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मंत्रियों-सांसदों के गढ़ में हारी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मंत्रियों-सांसदों के गढ़ में हारी भाजपा
विज्ञापन
बरियापुर व सलेमुपर संसदीय क्षेत्र में आने वाले लार, भटनी, मझौलीराज में भाजपा उम्मीदवार की हार हुई, भाजपा के विधायकों के क्षेत्र में भी पार्टी उम्मीदवार उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके
अमित श्रीवास्तव
देवरिया। नगर निकाय चुनाव सभी पार्टी के नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए थे, लेकिन जब बात मंत्रियों के खुद के क्षेत्र की आ जाए तो अहमियत और भी बढ़ जाती है। जनपद में 17 नगर निकाय नव निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें छह नई नगर पंचायतें भी शामिल हैं। जनपद में दो नगर पंचायतें ऐसी हैं, सूबे के दो मंत्रियों से सीधा वास्ता था और वहां भाजपा प्रत्याशियों को मुंह की खानी पड़ी है। इनमें सलेमपुर और पथरदेवा नगर पंचायत शामिल है। इसके अलावा देवरिया सदर संसदीय क्षेत्र में आने वाले बरियापुर व सलेमुपर संसदीय क्षेत्र में आने वाले लार, भटनी, मझौलीराज में भी भाजपा उम्मीदवार की हार हुई है। यही नहीं भाजपा के विधायकों के क्षेत्र में भी पार्टी उम्मीदवार उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। कुल मिलाकर देखें तो भाजपा के मंत्रियों-सांसदों-विधायकों के गढ़ में भाजपा को नौ सीटों पर हार मिली है।
पथरदेवा से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही विधायक हैं। कृषि मंत्री का यह गृह ब्लॉक है। नगर निकाय चुनाव में यहां सपा के कमलेश सिंह को जीत हासिल हुई है। यहां पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। कृषि मंत्री के क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. विंध्याचल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। कमलेश को 2578 तो डॉ. विंध्याचल को 2483 मत मिले। वहीं दूसरे स्थान पर 2555 मतों के साथ अजय मद्धेशिया रहे। पूरे जनपद में सबसे कम 23 वोट से इसी नगर पंचायत में जीत हार हुई है। सलेमपुर विधानसभा से भाजपा की विजय लक्ष्मी गौतम विधायक हैं। वह प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास राज्य मंत्री हैं। उनके गृह नगर सलेमपुर नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी श्रीराम यादव ने 4549 मत पाकर भाजपा के राजेश सिंह मंटू को 2488 मतों से पराजित किया। मंटू को महज 2061 मत मिले।
विज्ञापन
संसदीय क्षेत्रों की नगर पंचायतों में भी हारी भाजपा
डॉ. रमापति राम त्रिपाठी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह इस समय देवरिया सदर क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। उनके क्षेत्र में बरियारपुर, पथरदेवा नगर पंचायतें आती हैं। बरियारपुर में बसपा की किरन राजभर 3495 मत पाकर विजयी हुईं। वहीं निर्दल बिलासमती देवी 2096 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। यहां भाजपा की सरोज चौहान को 1593 मतों से संतोष करना पड़ा। वह तीसरे स्थान पर रहीं। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के रवींद्र कुशवाहा सांसद हैं। यह नगर उनका गढ़ रहा है। यहां से उनके पिता हरिकेवल कुशवाहा भी सांसद रह चुके हैं। यहीं नहीं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का भी इस क्षेत्र में खासा दबदबा है। बावजूद इसके सलेमुपर में भाजपा की हार तो हुई ही, इस तहसील में आने वाली सभी नगर पंचायतों में पार्टी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। भटनी में लगातर दूसरी बार निर्दल विजय गुप्ता के सिर जीत का सेहरा बंधा। उन्हें 3353 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान चेयरमैन बलराम जायसवाल 1519 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। लार में निर्दल प्रत्याशी मूसा रजा लारी ने भाजपा की सरोज देवी को हराया। मूसा को 5274 और सरोज को 3182 मत मिले। मझौलीराज में निर्दल प्रत्याशी बिंदू मल्ल ने जीत हासिल की। यहां भाजपा प्रत्याशी रत्नेश मिश्र के खाते में महज 350 वोट ही आए। वह सातवें स्थान पर रहे।
विधायकों के क्षेत्र में भी पराजित हुई भाजपा
पूर्व मंत्री व रुद्रपुर के भाजपा विधायक जय प्रकाश निषाद के विधानसभा क्षेत्र में आने वाली नगर पंचायत मदनपुर में सपा की शहीना शेख ने भाजपा की किरन देवी को पराजित किया। बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दीपक मिश्र शाका विधायक हैं। उनके क्षेत्र में आने वाली भलुअनी नगर पंचायत में सपा के देवेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सागर को हराया। भाटपाररानी नगर पंचायत में भी भाजपा नगर निकाय चुनाव हार गई। वहां सपा की प्रेमलता देवी विजयी रहीं। भाजपा के धीरेंद्र गुप्ता को यहां तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। भाटपाररानी विधानसभा से भाजपा के सभाकुंवर विधायक हैं।