{"_id":"60d371fb8ebc3e3359032262","slug":"bjp-jila-panchaayat-president-candidate-bought-nomination-form-deoria-news-gkp399242526","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ मुहूर्त में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी ने खरीदा जिला पंचायत अध्यक्ष का पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ मुहूर्त में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी ने खरीदा जिला पंचायत अध्यक्ष का पर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभ मुहूर्त में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी ने खरीदा जिला पंचायत अध्यक्ष का पर्चा
देवरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी पर्चा लेेने बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ शुभ मुहूर्त समाप्त होने के दो मिनट पहले डीएम कोर्ट कक्ष में पहुंचे। शुभ मुहूर्त 11 से 12.30 बजे के बीच का था। हालांकि भाजपा प्रत्याशी के भाई ने जरूरी औपचारिकताएं पहले ही पूर्ण कर ली थी।
भाजपा ने वार्ड संख्या 44 भाटपाररानी पश्चिमी से निर्वाचित सदस्य गिरीश चंद तिवारी निवासी ग्राम महाइचपार, विकास खंड लार को प्रत्याशी घोषित किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। इसके लिए जनप्रतिनिधि से लेकर कार्यकर्ता एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
कृषि मंत्री के कलेक्ट्रेट पहुंचने में विलंब होता देख पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, श्रीनिवास मणि, अजय उपाध्याय, संजय तिवारी आदि के साथ गिरीश चंद तिवारी के भाई बीएन तिवारी डीएम कोर्ट कक्ष में पहुंचे। वहां सहायक निर्वाचन अधिकारी, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय के एडीईओ सुबाष चंद सिंह, वरिष्ठ सहायक अमरेश कुमार मौजूद थे। बीएन तिवारी ने पर्चा खरीद की जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। शुभ मुहूर्त समाप्त होने में दो मिनट पहले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा आदि के साथ गिरीश चंद तिवारी पहुंचे। उन्होंने दो सेट नामांकन पत्र लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, भाजपा नेता राघवेंद्र विक्रम सिंह, अंबिकेश पांडेय, धनुषधारी मणि, अजीत सिंह, कन्हैया जायसवाल, योगेश प्रजापति, आशुतोष सिंह, अधिवक्ता सुभाषचंद्र राव, आनंद राय, प्रीतम मिश्रा, सुनील निषाद, अंकुर राय, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अब तक बिके छह पर्चे
अब तक दो प्रत्याशियों ने छह नामांकन पत्र खरीदा है। भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी ने दो सेट जबकि सपा प्रत्याशी शैलजा यादव के लिए उनके पति अजय यादव ने चार सेट में पर्चा खरीदा है। नामांकन पत्रों की बिक्री 26 जून को सुबह 11 बजे तक होगी। 26 जून को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। इसी बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 जून को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान तीन जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान के पश्चात मतगणना होगी।