फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp is not a special person or family party

व्यक्ति विशेष या परिवार की पार्टी नहीं है भाजपा : डॉ. धर्मेंद्र

Sat, 28 Nov 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bjp is not a special person or family party
व्यक्ति विशेष या परिवार की पार्टी नहीं है भाजपा : डॉ. धर्मेंद्र
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। बिहार चुनाव में सफलता के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार कार्यक्रमों से जोड़कर रख रही है। शनिवार को रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन के अंतिम सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष या परिवार की पार्टी नहीं है। यह राष्ट्र निर्माण का कारखाना है। इसमें तपकर सच्चे देशभक्त बनते हैं। भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिवार है। इसमें न कोई छोटा है और न कोई बड़ा है। यहां बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की एक जैसी अहमियत है। सब लोग दायित्वों से बधे हैं। भाजपा अपनी विचारधारा के कारण दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का छह दशकों तक शोषण किया। हम दो की संख्या लेकर संसद की दहलीज पर पहुुंचे और आज भाजपा अपने विचारधारा के बल पर सत्ता का शिरमौर बने हैं। कहा कि राम मंदिर हमारा सपना था और धारा 370 हटाना लक्ष्य रहा। जिसे मोदी सरकार ने साकार कर दिया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मोहन उपाध्याय, महेश मणि, जितेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, अरविंद शुक्ला, जयबहादुर, नसरुद्दीन अंसारी, केके सिंह, विनोद गुप्ता, अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरहज प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित श्रीचंद जी लघु माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट, आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सहित अन्य गुर सिखाए गए। सांसद कमलेश पासवान ने बरहज और भलुअनी ब्लॉक में दिव्यांगों को मोटर व्हील ट्राई साइकिल वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मंडल अध्यक्ष अभयानंदर तिवारी के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, सतीश चंद्र जायसवाल, पवन मिश्रा, रजनीश उपाध्याय और प्रमोद मिश्र आदि ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मंजीत यादव, अर्जुन प्रसाद, अशरफ, विवेक गुप्त, प्रो.रामअधार गुप्त, एडवोकेट संजय सिंह, कृष्णमोहन पाठक, कृष्णानंद सिंह, विनय मिश्र, अमर सिंह, अशोक सोनकर, अर्जुन भारती, रामजोखन निषाद, रामनिवास उपाध्याय, अंकित शाही, अमित जायसवाल, बृजेश शर्मा, अश्वनी दीक्षित, अर्जुन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed