फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp

कांग्रेस की नीति के खिलाफ डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी ने खोला था मोर्चा

Sat, 06 Jul 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
bjp
शहर के सुभाष चौक पर भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान में उपस्थित कार्यकर्ता।। - फोटो : DEORIA
डॉ. मुखर्जी के विचारों को मजबूत कर रहे मोदी
विज्ञापन

डॉ. मुखर्जी की जयंती पर शाही ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/बघौचघाट। पार्टी के शीर्ष पुरुष रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने शनिवार को संगठन पर्व की शुरुआत की। सुभाष चौक पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अभियान की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान जोर-शोर से चला। मुख्य अतिथि कृषिमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर कांग्रेस की नीतियों के विरोध में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का नारा देकर संघर्ष किया था। उनके संघर्षों के बूते ही अलगाववादी ताकतों को झटका लगा। डॉ. मुखर्जी के विचारों को अटल जी ने देश में फैलाया और आज मोदी जी उन विचारों को मजबूत कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि सभी बूथों पर कम से कम 50 लोगों को निशुल्क नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल कर सदस्य बनने-बनाने का आह्वान किया। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ता हर घर, हर वर्ग, हर व्यक्ति तक जाएं और भाजपा की नीतियों को बताएं। कार्यक्रम में विधायक जन्मेजय सिंह, सुरेश तिवारी, काली प्रसाद, अजय उपाध्याय, महेंद्र यादव, अनिरुद्ध मिश्रा, विजय बहादुर दुबे, चेयरमैन अलका सिंह, जयनाथ कुशवाहा, अजय शाही आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह व संचालन महामंत्री अजय दुबे ने किया। उधर, बघौचघाट में कृषि मंत्री ने ग्राम प्रधान ओमप्रकाश को सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed