फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp begins plantation campain

भाजपा ने शुरू किया पौधरोपण अभियान

Fri, 24 Jun 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
bjp begins plantation campain
भाजपा ने शुरू किया पौधरोपण अभियान
विज्ञापन

देवरिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिला पंचायत परिसर स्थित पार्क में सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने आम, कटहल, श्रीफल, नींबू, अमरूद का पौधा लगाया। सदर सांसद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज मे रचनात्मक, सकारात्मक और उपयोगात्मक काम पूरे वर्ष करते रहते हैं। इस समय पूरी दुनिया पर्यावरण के संकट से गुजर रही है, इसीलिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर उनके जन्म दिवस छह जुलाई तक हर कार्यकर्ता सभी बूथ पर कम से कम 10 फलदार वृक्ष लगाएंगे। पौधरोपण अभियान के संयोजक, जिलाउपाध्यक्ष भाजपा संजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि यह अभियान सभी मंडलों में शुरू हो चुका है। इस दौरान अरुण सिंह, गंगा कुशवाहा, अजय कुमार दूबे, रामशंकर निषाद, संजय पांडेय, अंबिकेश पांडेय, अमित कुमार दूबे, राजू मणि, नित्यानंद पांडेय, जितेंद्र सिंह,पूनम शर्मा, अर्चना पांडेय, रामदास मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र विक्रम सिंह, रत्नेश्वर गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed