{"_id":"695aad64973a5b2f4c0b980e","slug":"bill-submitted-under-samadhan-yojana-still-showing-outstanding-amount-of-rs-8095-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-171727-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: समाधान योजना में जमा किया बिल, फिर भी दिखा रहा 8095 का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: समाधान योजना में जमा किया बिल, फिर भी दिखा रहा 8095 का बकाया
Sun, 04 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
बरहज। बिजली उपभोक्ताओं काे बड़ी राहत देने के लिए शासन की ओर से एकमुश्त समाधान योजना चलाया जा रहा है लेकिन विभागीय गलतियों का खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिल जमा करने के बाद जनवरी माह में 8095 रुपये का बकाया दिखा रहा है।
दिसंबर माह में शासन की ओर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू किया गया, जिसमें ब्याज में 100 और मूलधन में 25 प्रतिशत की भारी छूट दिया जा रहा है। लाला फुलवरिया निवासी पुरुषोत्तम पांडेय आदि का कहना है कि 26 दिसंबर को बकाया बिल जमा कराकर शून्य कर दिया था लेकिन जनवरी माह में 8095 का बिल बकाया दिख रहा है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं। संवाद