फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike riding miscreants robbed one lakh rupees by entering shop in Deoria

Loot in Deoria: बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में घुस कर एक लाख रुपये लूटे, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Jul 2022 05:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jul 2022 05:20 PM IST
सार

अमरेंद्र त्रिपाठी ने शहर के गोरखपुर रोड स्थित एक काम्पलेक्स में मनी एक्सचेंज की दुकान खोल रखी है। तीन बदमाश बाइक से आए और आकाश पर तमंचा सटा दिए। कर्मचारी भयभीत हो गया। एक बदमाश ने काउंटर में रखा करीब एक लाख रुपये निकाल लिया

विज्ञापन
Bike riding miscreants robbed one lakh rupees by entering shop in Deoria
मौके पर जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया शहर के गोरखपुर रोड स्थित एक काप्लेक्स स्थित मनी एक्सचेंज के कर्मचारी से लूट हो गई। मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में घुस कर करीब एक लाख रुपये लूट लिया। कर्मचारी ने जब विरोध किया तो बदमाश सिर पर तमंचे से वार कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


लुहठई गांव निवासी अमरेंद्र त्रिपाठी ने शहर के गोरखपुर रोड स्थित एक काम्पलेक्स में मनी एक्सचेंज की दुकान खोल रखी है। दोपहर में कर्मचारी आकाश गुप्ता पुत्र दीपक निवासी गोरखपुर मौजूद थे। इसी दौरान तीन बदमाश बाइक से आए और आकाश पर तमंचा सटा दिए। कर्मचारी भयभीत हो गया।
विज्ञापन


एक बदमाश ने काउंटर में रखा करीब एक लाख रुपये निकाल लिया। इस पर कर्मचारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने आकाश के सिर पर तंमचे के वट से वार कर घायल कर दिया। दुकान का शीशा काले रंग का होने कारण बाहर के लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर कोतवाल अनुज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। इसी बीच सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed