फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rider dies after being hit by vehicle in devaria

वाहन की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

Tue, 19 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by vehicle in devaria
वाहन की चपेट में आए बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के लीलापुर चौराहा पर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।
महुआडीह थाना मुख्यालय से करीब पांच सौ मीटर दूर, देवरिया-हाटा मार्ग पर लीलापुर चौराहा के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह महुआडीह से गौनरिया की तरफ जा रहा था। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसकी पहचान अविनाश (42) ग्राम सुरचक थाना महुआडीह के रूप में की। सूचना पाकर घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं पहना था। एसओ विपिन मलिक ने कहा कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। उसकी पहचान सुरचक गांव के अविनाश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed