{"_id":"6278026b2be0e66bd37142f6","slug":"bike-rider-died-mother-injured-deoria-news-gkp4361649116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत, मां गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत, मां गंभीर
विज्ञापन

सदर कोतवाली के पिपरपाती नहर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के पिपरपाती नहर के पास रविवार की दोपहर में बाइक सवार मां और बेटे ट्रक की चपेट में आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला की हालत नाजुक देखर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के सरपाई गांव निवासी जावेद अंसारी (18) दोपहर में मां सारिना खातून (46) का इलाज करने के लिए बाइक से जिला अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान पिपरपाती नहर के पास ट्रक की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जावेद अंसारी को मृत घोषित कर दिया। सारिना को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजन जावेद की मौत के बाद दहाड़ें मारने लगे।