फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike overturned uncontrollably, youth dies

बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत

Sun, 20 Mar 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike overturned uncontrollably, youth dies
बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत
विज्ञापन

देसही देवरिया। क्षेत्र के बरवां मीरछापर चौराहे पर शनिवार को बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर गए। इसमें से एक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के दिघवा पौटवा गांव के नीरज (18), रामगोविंद सिंह (19) शाम को बाइक से किसी काम से बरवां मीरछापर चौराहे पर गए थे। वापस लौटते समय बरवां मीरछापर चौराहे, दक्षिण मोड़ पर बाइक किसी कारणवश अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। रामगोविंद सिंह सड़क किनारे रखे एलबेस्टर पर जा गिरे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। रामगोविंद की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान हालत और बिगड़ने पर लखनऊ एसजीपीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रात में एक बजे के करीब रामगोविंद की मौत हो गई। रामगोविंद की मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता सुदामा सिंह, माता चंपा देवी, बड़े भाई दीपक सिंह, मोहन, छोटे भाई रमन, बहन गुंजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से गहरे शोक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed