फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike lifter gang unveiled by police

अंतरराज्यीय बाइक लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश, आठ बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, चोरी की नौ साइकिल भी बरामद

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bike lifter gang unveiled by police
अंतरराज्यीय बाइक लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश, आठ बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, चोरी की नौ साइकिल भी बरामद
विज्ञापन

देवरिया। यूपी और बिहार की पुलिस के लिए सिरदर्द बने बाइक लिफ्टर गिरोह का खामपार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन बदमाशों को चोरी की आठ बाइक और नौ साइकिल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बृहस्पतिवार की रात थानाध्यक्ष बृजेश मिश्र ने परोह तिराहे के पास से बाइक सवार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जाचं में उसकी बाइक चोरी की निकली। उसे 15 मार्च को दो साथियों के साथ मिलकर भिंगारी बाजार से चुराया था। आरोपी की पहचान नूर मुहम्मद उर्फ रेल मुहम्मद निवासी लामीचौर थाना भोरे जनपद गोपालगंज के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने परोह टोला जाने वाली सड़क के पास स्थित खंडहरनुमा मकान से सात अन्य चोरी की बाइक बरामद की गई। उसने बताया कि खामपार थाना क्षेत्र के बलुअन खास निवासी गोलू अंसारी, मोनू नट के साथ मिलकर जिले और बिहार के विभिन्न जगहों से चुराई थी। पुलिस ने इस गिरोह की निशानदेही पर घर में रखी चोरी की नौ साइकिलों को भी बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के अलावा, दरोगा राकेश पांडेय, अश्विनी सिंह, सिपाही शेषनाथ चौहान, प्रशांत, हरिश्चंद्र, सकंठा आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन

पहले भी हुआ था गिरोह का पर्दाफाश
देवरिया। खामपार और बनकटा पुलिस ने इससे पहले भी वाहन चोरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था। तत्कालीन थानेदार विपिन मलिक ने करीब दो माह के अंदर 84 वाहन बरामद किए थे। पुलिस के आला अफसरों के अनुसार, दो माह पहले खामपार में 28 चोरी के वाहन बरामद हुए थे। उसमें छह चार पहिया और 22 बाइक बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed