फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike collides with railing of railway overbridge, young man dies after falling down

Deoria News: रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बाइक, नीचे गिरकर युवक की मौत

Wed, 18 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with railing of railway overbridge, young man dies after falling down
देवरिया। गौरी बाजार रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार की शाम साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय बाइक से उछलकर ओवरब्रिज से 50 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई। पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सप्ताह पूर्व ही मृतक राहुल पुत्री के पिता बने थे।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली के बेलकुंडा गांव निवासी एवं तीन भाइयों में सबसे बड़े राहुल सिंह पुत्र सुधाकर सिंह विदेश में रहकर काम करता था। छह माह पूर्व घर आया था। बुधवार की शाम किसी काम गौरी बाजार आया था। देर शाम बाइक से वह वापस अपने घर बेलकुंडा जा रहा था। इसी बीच गौरी बाजार रेलवे ओवरब्रिज पर एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक नियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई । तेज रफ्तार बाइक से उछलकर राहुल ओवर ब्रिज के 50 फीट नीचे रुद्रपुर रोड के बीचो-बीच आ गिरा। पुलिस तथा आसपास के लोग उसे आननफानन सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया, इसी बीच रास्ते में ही राहुल की मौत हो गई। राहुल की मौत की खबर मिलते ही पिता सुधाकर सिंह, माता प्रेमलता तथा पत्नी प्रियंका देवी बेहोश होकर गिर पड़े। अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed