फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhatparrani Stadium got a trainer for a day, the directorate then sent him to another place

Deoria News: भाटपाररानी स्टेडियम को एक दिन के लिए मिला प्रशिक्षक, निदेशालय ने फिर दूसरी जगह भेजा

Sat, 07 Oct 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 07 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bhatparrani Stadium got a trainer for a day, the directorate then sent him to another place
देवरिया। भाटपाररानी के मल्हना मल्हनी स्थित नवनिर्मित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय ने एक एथलेटिक्स प्रशिक्षक को भेजा था। चार दिन पूर्व आए प्रशिक्षक ने जिला खेल कार्यालय में ज्वाइन भी कर लिया था। इसके एक दिन बाद ही उनका तबादला हाथरस जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में कर दिया गया है। ऐसे में यहां प्रशिक्षण शिविर शुरू होने की संभावनाओं पर विराम लग गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के भाटपाररानी में पूर्व विधायक एवं खेलमंत्री रहे पं. कामेश्वर उपाध्याय के प्रयासों से वर्ष 2013 में जिले में दूसरा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने का कार्य प्रारंभ हुआ। 10 वर्ष में यह बनकर तैयार हुआ है। बीते आठ मई को जीआईसी प्रांगण में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका लोकार्पण भी कर दिया, हालांकि खेल विभाग को निर्माण एजेंसी ने पिछले माह पहले ही हैंडओवर किया है। जिला खेल कार्यालय की ओर से यहां एक सहायक प्रशिक्षक और दो कर्मचारियों को रखा गया है। मकसद यह है कि यहां जल्द से जल्द खेल का माहौल बने और जो खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अभ्यास करने वाले हैं, उन्हें कुशल प्रशिक्षक की देखरेख में प्रशिक्षण का मौका मिल सके। खेल निदेशालय ने पिछले सप्ताह यहां जालौन निवासी नीलू सिंह गुज्जर को एथलेटिक्स प्रशिक्षक तैनात किया था। चार दिन पूर्व आकर जिला खेल कार्यालय में उन्होंने ज्वाइन किया। फिर वह वापस चले गए। अब जानकारी मिली है कि खेल निदेशालय ने अब उन्हें हाथरस जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम का प्रशिक्षक तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


-------
जालौन जिला निवासी प्रशिक्षक ज्वाइन कर यहां से चले गए। अब उनकी तैनाती हाथरस में कर दी गई है। हो सकता है प्रदेश के पश्चिमी जिले का होने के चलते वह यहां काम नहीं करना चाहते हों। भाटपाररानी स्टेडियम में क्रिकेट, एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी खेल को आगे बढ़ाने की संभावना है। अब प्रशिक्षक मिले तो इन खेलों के शिविर भी शीघ्र ही शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed