फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhatni-Pivkol bypass line and doubling work completed

Deoria News: भटनी-पिवकोल बाईपास लाइन एवं दोहरीकरण का कार्य पूरा

Tue, 07 Nov 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bhatni-Pivkol bypass line and doubling work completed
- लखनऊ के मुख्य संरक्षा आयुक्त आज करेंगे निरीक्षण, होगा स्पीड ट्रायल
विज्ञापन

- स्पीड ट्रायल के दौरान आम लोगों, बच्चों व पशुओं को दूर रहने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भटनी-पिवकोल स्टेशनों के मध्य बाईपास लाइन एवं दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, लखनऊ जनक कुमार गर्ग बुधवार को को इस नई दोहरीकृत रेल खंड की अप व डाउन लाइनों एवं नवनिर्मित बाईपास लाइन का संरक्षा निरीक्षण करेंगे। साथ ही इस खंड की सभी लाइनों पर पूरी गति से स्पीड ट्रायल करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एससी श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। मालूम हो कि भटनी-पिवकोल नई बाई पास लाइन बहुत उपयोगी है। भटनी जंक्शन पर इंजन रिवर्सल करने की समस्या समाप्त हो जाएगी एवं बाईपास के माध्यम से बिना इंजन की दिशा बदले सिवान से आने वाली ट्रेन को वाराणसी की तरफ और वाराणसी से आने वाली ट्रेनों को छपरा एवं सिवान की तरफ बिना शंटिंग के कम समय में भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि निरीक्षण के समय रेल प्रशासन की आम जनता से अपील है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नवनिर्मित बाईपास लाइन एवं दोहरीकृत रेल खंड पर न तो स्वयं जाएं और ना ही अपने बच्चों और न ही पशुओं को जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed