फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bhatani youth arrested in loot from mumbai

Deoria News: भटनी का युवक मुंबई में 12 लाख लूट के आरोप में गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 03 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
bhatani youth arrested in loot from mumbai
जानकारी पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी युवक को मुंबई पुलिस ने 12 लाख लूट के आरोप में शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। वह पत्नी के साथ मुंबई में पांच सालों से रहता है। उसके विरुद्ध स्थानीय थाने में भी धोखाधड़ी आदि का केस दर्ज है। इसकी जानकारी पर शनिवार को घांटी बाजार चौराहे पर पूरे दिन इसी की चर्चा चलती रही।
भटनी थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी रमजान हुसैन का बेटा अख्तर हुसैन पत्नी के साथ पांच साल से मुंबई में रहता है। अख्तर शुरू से ही जल्दी अमीर बनने की चाह में गलत ढंग से रुपये कमाने में जुट गया। लोगों को नौकरी और विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाता रहा। बाद में बदनाम होने के बाद वह मुंबई गया और वहीं शादी कर पत्नी के साथ रहने लगा। समय व आवश्यकता के अनुसार वह जालसाजी के अन्य दांवपेंच लगाकर कई जगहों पर जमीन खरीदकर आराम की जिंदगी जीने लगा।
विज्ञापन

हालांकि, उसके पिता अख्तर इस तरह के रुपये कमाने का हमेशा विरोध करते रहे। इसके चलते उसने घर आना बंद कर दिया। शुक्रवार को मुंबई में उसके 12 लाख लूट के आरोप में गिरफ्तार होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने परिजनों को दी तो उन्होंने अख्तर से कोई संबंध नहीं होने की बात कही। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि भटनी के खुटहा गांव के रहने वाले युवक की मुंबई में लूट मामले में गिरफ्तार होने की सूचना मिली है। परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। इसके अलावा आरोपी पर स्थानीय थाने में धोखाधड़ी आदि का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed