फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bhari pad rahi bhookh aur bimari

महामारी पर भारी पड़ रही भूख और बीमारी

Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
bhari pad rahi bhookh aur bimari
देवरिया जिले के रुद्रपुर के लुअठई में बांसफोड़ बस्ती में भोजन की परेशानी बढ़ गई है। - फोटो : DEORIA
महामारी पर भारी पड़ रही भूख और बीमारी
विज्ञापन

रुद्रपुर(देवरिया)। कोरोना जैसी खतरनाक माहामारी से लड़ रहें लोगों को भूख और बीमारी से जान जाने का खतरा सता रहा है। लॉकडाउन के तीसरे दिन से ही गरीबों के घर चूल्हा जलने का आसार कम हो रहा है। सरकारी इमदाद और राशन का वितरण नहीं होने से बांसफोड़ और मुसहर बस्तियों में खाने के लाले पड़ रहे हैं। रुद्रपुर के लुअठई में सड़क के किनारे बसे बांसफोड़ों का परिवार भोजन के संकट से जूझ रहा है। बस्ती में बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं।

शुक्रवार को सुबह बांसफोड़ बस्ती में भूख से परेशान बच्चों को बासी चावल खाकर भूख शांत करनी पड़ी। लुअठई में सड़क किनारे बांसफोड़ जाति के 17 लोगों का परिवार रहता है। यहां करीब 100 लोगों के भोजन की व्यवस्था बांस की खांची, सूप आदि बनाकर परिवार के मर्दो को करनी पड़ती है। लॉक डाउन होने से इनका धंधा पूरी तरह ठप है। रोज कमाकर खाने वाले इन कामगारों ने तीन दिन का राशन जमा किया था। अब राशन खत्म हो गया है। हाथ में फूटी कौड़ी भी नहीं कि दोबारा राशन खरीद सकें। छोटे बच्चे दूध के लिए तड़प रहें हैं। बस्ती में नवजात शिशुओं की माताएं उन्हें दूध भी नहीं पिला पा रही है। भोजन नहीं मिलने से माताओं का दूध भी नहीं उतर रहा। तीन माह तक गरीबों को फ्री राशन की घोषणा अभी जमीन पर नहीं उतर पाई है। बस्ती के सुखलाल, जगलाल, बबलू, जोगिंदर, हरिकेश आदि ने कहा कि लॉक डाउन होने से बांस के बने सामान के खरीदार नहीं आ रहे हैं। पुलिस के डर से कोई घर से नहीं निकल रहा। बहुत बुरा दिन आ गया है। छांगुर, बिहड़ और गोबरी ने कहा कि कोरोना के पहले भूख से जान जा सकती है। लोग भूख से बीमार हो रहें हैं। उनको दवाई भी नहीं मिल रही। राशन पानी और दवाई नहीं मिली तो गरीबों की झोपड़ी से लाशें निकलने लगेंगी। इस बाबत एसडीएम ओमप्रकाश ने कहा कि मुफ्त राशन का वितरण जल्द शुरू हो जाएगा। आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया गया है। किसी को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed