{"_id":"631cd02b50b7290e535a2af5","slug":"bharan-pashan-not-given-land-neelam-deoria-news-gkp4500564131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को भरण-पोषण का खर्च नहीं देने पर पति की जमीन हुई नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को भरण-पोषण का खर्च नहीं देने पर पति की जमीन हुई नीलाम
विज्ञापन
लार थाने में नीलामी करते तहसीलदार मौजूद थाना प्रभारी, संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को भरण-पोषण का खर्च नहीं देने पर पति की जमीन हुई नीलाम
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। पत्नी को भरण-पोषण का खर्च नहीं देने पर न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शनिवार को आरोपी के भूमि की नीलामी दो लाख बत्तीस हजार रुपये में की गई। यह राशि पीड़िता को भरण-पोषण करने के लिए दी जाएगी। अभी कुछ दिन पहले पति के सामान की नीलामी की गई थी।
मदनपुर थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी पूनम चौरसिया की शादी पांच वर्ष पूर्व लार थाना क्षेत्र के बरईटोला के रामू चौरसिया से हुई थी। पत्नी पूनम ने भरण-पोषण नहीं देने का आरोप लगाते हुए परिवार न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने पति रामू को प्रतिमाह पांच हजार रुपये भरण-पोषण देने का आदेेश दिया। आरोपी आदेश का पालन नहीं कर रहा था। जिसे देखते हुए न्यायालय ने आरोपी के अचल संपत्ति भूमि को नीलाम कर बिक्री हुई रकम को पीड़िता के भरण-पोषण के लिए देने का आदेश दिया।
इसी क्रम में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में भूमि की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें अधिकतम बोली नीलेश चौरसिया ने दो लाख बत्तीस हजार रुपये लगाई। मौके पर ही अग्रिम राशि के रूप में कुछ धनराशि जमा कराई गई। पूरी रकम पीड़िता को भरण-पोषण के लिए दी जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर भूमि की नीलामी कराई गई है। इसकी रकम पीड़िता को दी जाएगी