फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bhagat sing remembered

Deoria News: भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को किया याद

Sun, 24 Mar 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
bhagat sing remembered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मां भारती की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर सपूत भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को उनके बलिदान दिवस मनाया गया। शहर के न्यू काॅलोनी स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, काशीपति शुक्ला, अरुण मिश्रा, विजय कुशवाहा, विनोद पांडेय, सुमंत चतुर्वेदी, अनिल जायसवाल, जय गोविंद मद्धेशिया, वीरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


काव्य गोष्ठी का आयोजन
फोटो -
- चकिया कोठी चौराहा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। क्षेत्र के चकिया कोठी चौराहा पर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि व शायर मकसूद अहमद भोपतपुरी ने अपनी रचना-जब तक सूरज चांद रहेगा, धरती व आकाश रहेगा, मिट जाएंगे दौलत वाले, शहीदों का सम्मान रहेगा...प्रस्तुत कर मुल्क के शहीदों पर रोशनी डाली। शायर जियाउल्लाह अंसारी ने सौ बात मोहब्बत का करने का असर क्या है, वो दिल से नहीं लेते कहने का असर क्या है....प्रस्तुत किया। दिनेश सिंह मामा, रविंद्र सिंह, मधुसूदन द्विवेदी मृदुल, लोकगायक सुबाष यादव, प्रमोद चौधरी ने भी कविता व गीत प्रस्तुत किया।
इस मौके पर किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री साधुशरण, पूर्व प्रधान राधाकृष्ण यादव, गंगा यादव, जितेंद्र सिंह, मनोज भारती, जटाशंकर सिंह, छोटे सिंह, राजाराम प्रसाद, डॉ. सुल्तान हक, सैय्यद अंसारी, आदि मौजूद रहे।


भगत सिंह ने स्प - खुखुंदू पंचायत भवन में आयोजित गोष्ठी में बोले वक्ता
- स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ राय को भी याद करते हुए वक्ताओं ने बताया कि गुलाम भारत में स्व राय भी आठ सालों तक जेल में रहे
फोटो समाचार..
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। पंचायत भवन खुखुंदू के शहीदे आजम भगत सिंह सभागार में भगत सिंह की विरासत और हमारे कार्यभार विषय पर शनिवार शाम को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। भगत सिंह के संगठन से जुड़े रहे स्थानीय गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. विश्वनाथ राय को भी याद किया गया। जिन्होंने गुलाम भारत में आठ साल जेल में बिताया।

वक्ताओं ने कहा कि सांप्रदायिक राजनीतिक वातावरण से भगत सिंह के विचारों के प्रकाश में ही मुक्ति पाई जा सकती है। कृष्ण गोविंद सिंह ने कहा कि भगत सिंह की ताकत उनके विचारों में निहित थी। धर्मनिरपेक्षता के मूल्य को उन्होंने भारत में स्थापित किया। राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता और निडरता ही सरदार भगत सिंह की विरासत है। इस दौरान डॉ. व्यास मुनि तिवारी, किसान नेता वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र भारती, अजय शर्मा, अंकित दीक्षित, पारस कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. चतुरानन ओझा ने किया।


यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें आजादी के दीवानों को शिद्दत से याद किया गया।

स्वच्छ भलुअनी-स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के डॉ. रमेश सिंह, एलटी तेजभान शर्मा, सुबोध चंद्र पांडेय, शरद तिवारी ने सुंदरी धनगर, राजेश मद्धेशिया, पंकज सिंह, चंदन गुप्त, सुग्रीव मौर्य, मोनू मौर्या आदि का ब्लड डोनेट कराया। दूसरी ओर टेकुआं में रामकिशोर चौहान के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संतोष मद्धेशिया, रमाशंकर मिश्र, चंद्रिका, दयालु चौहाना, दुर्वासा चौबे, इसरावती देवी, सूरज मद्धेशिया, ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed