फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bhagalpur bridge close from tomorrow for heavy vehicles

भागलपुर पुल पर 12 जनवरी से बंद होगा भारी वाहनों का आवागमन

Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bhagalpur bridge close from tomorrow  for heavy vehicles
भागलपुर पुल पर 12 जनवरी से बंद होगा भारी वाहनों का आवागमन
विज्ञापन

भागलपुर के पक्के पुल का चल रहा मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भागलपुर पुल पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते भारी वाहनों के आवाजाही से मरम्मत कार्य में दिक्कत हो रही है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने भारी वाहनों के रोक लगाने के लिए डीएम को सूचना दी है। इसके बाद पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया है।

बलिया व देवरिया को जोड़ने वाले पक्के पुल में खराबी आने के कारण मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस दौरान भारी वाहनों लोडेड ट्रक की आवाजाही हो रही है। जिससे पुल की मरम्मत करने में कठिनाई हो रही है। उप परियोजना प्रबंधक ने इसको लेकर डीएम से बात कर तय किया गया कि 12 जनवरी से भागलपुर पुल से भारी वाहनों जैसे लोडेड ट्रक की आवाजाही एक महीने तक नहीं होगी। बिहार व लार के तरफ से आने वाले भारी वाहन को कुंडौली से डायवर्जन कर दिया जाएगा। ये वाहन कुंडौली होकर कपरवार पुल पार कर जाएंगे। वहीं, देवरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन सोनूघाट से बरहज की तरफ मुड़ जाएंगे। ये वाहन कपरवार पुल पार कर जाएंगे। उप परियोजना प्रबंधक ने बताया कि भारी वाहनों को एक महीना के लिए रोका गया है। यदि जरूरत पड़ी तो तीन-चार दिन के लिए सभी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। इस संबंध में सेतु निगम देवरिया इकाई के उप परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि भागलपुर के पक्के पुल पर भारी वाहनों लोडेड ट्रक की आवाजाही एक महीने के लिए रोकी गई है। ये वाहन कपरवार पुल पारकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed