{"_id":"6a625f2e2cef0df2ab0234d8","slug":"bhadila-pratham-turned-into-an-island-due-to-raptis-waters-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-187514-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राप्ती के पानी से टापू बना भदिला प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राप्ती के पानी से टापू बना भदिला प्रथम
Fri, 24 Jul 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
नाव से जाते भदिला प्रथम गांव लोग
बरहज। राप्ती नदी तट पर स्थित भदिला प्रथम गांव बृहस्पतिवार को चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर जाने के कारण टापू बन गया। इससे ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ गई है।
इस गांव में जाने वाले दोनों रास्तों के बंद हो जाने से ग्रामीण नावसे आवागमन कर रहे हैं। राप्ती तट पर बसे भदिला प्रथम गांव की आबादी करीब तीन हजार है। भौगोलिक स्थिति दुर्गम होने के कारण गांव में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है।
गर्मी में पगडंडियों से ग्रामीण आवागमन करते हैं। एक पखवारे से नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण गांव में दो तरफ से जाने वाले रास्ते जलमग्न हो गए हैं। इससे संपर्क मार्ग कट गया है।
विज्ञापन
हालांकि प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में टापू बन जाने के कारण लोगों का जीवन गांव में कैद होकर रह जाता है।