फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   beyond party line politicians tributed ex. mp harivansh sahay

पूर्व सांसद हरिवंश सहाय की श्रद्धांजलि सभा में टूटीं दलीय सीमाएं

Wed, 22 Jun 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
beyond party line politicians tributed ex. mp harivansh sahay
पूर्व सांसद हरिवंश सहाय की श्रद्धांजलि सभा में टूटीं दलीय सीमाएं
विज्ञापन

भाटपार रानी। पूर्व सांसद हरिवंश सहाय की तेरहवीं पर उनके पैतृक गांव कुकुर घाटी के विशंभर टोला पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा में दलीय सीमा दरकिनार कर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने उन्हें राजनीति का एक पुरोधा बताया।

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने उन्हें दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों का मसीहा कहा। सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें सड़क से सदन तक संघर्ष करने वाला नायक बताया। सपा के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्या ने उन्हें एक समाजवादी विचारधारा का पोषक और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने वाला नेता कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि वे आजीवन गरीबों और पिछड़ों पर होने वाले जुल्म ज्यादती के विरुद्ध लड़ाई लड़ते रहे। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, दीपक मिश्र शाका, सुरेंद्र चौरसिया, सभाकुंवर, पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, राजकुमार शाही, ब्लाक प्रमुख वृंदा कुशवाहा, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, डॉ. टीपी सिंह, सुशील शाही, रवि प्रकाश एडवोकेट, सत्यदेव यादव, डॉ. जनार्दन सिंह, विजय दूबे, अजय दूबे, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, पारसनाथ कुशवाहा, सीपी सिंह, हरिचरण कुशवाहा, सुरेश तिवारी, अश्वनी सिंह, हर्षवर्धन पांडेय, अमित पवार, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, अनिल शाही, इंदु भूषण कुशवाहा, दिलीप सिंह बघेल आदि ने भी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सपा के पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक स्वामी नाथ यादव, दीनानाथ कुशवाहा, खोखा सिंह, आद्या शंकर यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, श्यामदेव यादव, गेना लाल यादव, अशोक कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख रामाशंकर यादव, राधारमण यादव, मालवीय प्रसाद निर्मल, साधुशरण, कांग्रेस के पुरुषोत्तम नारायण सिंह, निर्भय नारायण सिंह, अशोक सिंह सहित बसपा के कई नेताओं ने भी पूर्व सांसद को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed