{"_id":"6a528d22ffa1ff9b1a0fd895","slug":"beats-mother-daughter-in-dispute-primary-on-five-deoria-news-c-208-1-deo1038-186629-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विवाद में मां-बेटी को पीटा, पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विवाद में मां-बेटी को पीटा, पांच पर प्राथमिकी
Sun, 12 Jul 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
मदनपुर। देवकली जयराम गांव में दरवाजे पर बाइक रखने के विवाद में एक पक्ष ने मां-बेटी को पीट कर घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी अनिरुद्ध यादव की पत्नी रिंकू देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि नौ जून को उसके दरवाजे पर बाइक खड़ा करने पर एक युवक से कहासुनी होने लगी। आरोपी युवक गाली देने लगा। विरोध करने पर उसके परिवार के लोग जुट गए और मारपीट करने लगे। बेटी से पुलिस को सूचना देने को कहा तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी रवि यादव, अर्चना, लक्ष्मीना, रीता और गूंजा पर प्राथमिकी दर्ज का मामले की जांच कर रही है। संवाद