फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beaten, deliberately threatened with death over payment dispute

Deoria News: भुगतान के विवाद में व्यापारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Fri, 15 Aug 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 15 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Beaten, deliberately threatened with death over payment dispute
- गोरखपुर रोड स्थित नारायण ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गोरखपुर रोड स्थित नारायण ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में सोमवार को भुगतान विवाद को लेकर एक व्यापारी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
भटवलिया निवासी राकेश जायसवाल मां शारदा एजेंसी के संचालक हैं। उन्होंने तहरीर में कहा है कि 14 जनवरी को उन्होंने नारायण ट्रांसपोर्ट से 13,47,053 रुपये मूल्य का पान मसाला भेजा था। इसमें से 2,94,253 रुपये का सामान ट्रांसपोर्ट संचालक अभिमन्यु यादव ने अब तक नहीं दिया। लगातार संपर्क करने पर भी भुगतान नहीं हुआ। 11 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे अभिमन्यु यादव ने उन्हें रुपये देने के बहाने अपने दफ्तर बुलाया।
विज्ञापन

वह अपने मित्र संदीप पांडेय और वेद प्रकाश तिवारी के साथ वहां पहुंचे तो कार्यालय में पहले से मौजूद कुछ लोगों ने गाली देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। संदीप और वेद प्रकाश ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। पीड़ित का आरोप है कि अभिमन्यु यादव और उसके साथियों ने धमकी दी कि अगर वह आगे भी रुपये या सामान की मांग करेंगे तो जान से मरवा देंगे। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed