फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   beaten up a young man who went to meet a female friend in deoria

Deoria News: महिला मित्र से मिलने गए युवक को पीटा, अधमरा कर छोड़ा

Fri, 15 Jul 2022 12:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2022 12:04 PM IST
सार

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि युवक को थाने लाया गया है। वह नशे में धुत है। होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी। युवक के पास से एक सब्जी काटने वाला चाकू बरामद हुआ है।

विज्ञापन
beaten up a young man who went to meet a female friend in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थानीय नगर पंचायत के एक वार्ड में बृहस्पतिवार की दोपहर में एक युवक अपनी महिला मित्र से मिलने उसके घर पहुंच गया। कुछ लोगों ने युवक की सरेराह पिटाई कर दी।

विज्ञापन


युवक को गंभीर हालत में देख आरोपी सड़क पर छोड़ फरार हो गए। जबकि घटनास्थल से रामपुर कारखाना थाने की दूरी एक किलोमीटर है। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने युवक को थाने ले आई।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी महिला का प्रेम दूसरे वार्ड के एक युवक से है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि वह अक्सर महिला से मिलने पहुंच जाया करता था। इससे आसपास के लोग नाराज हैं और कई बार युवक को मना कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बृहस्पतिवार की दोपहर युवक फिर महिला से मिलने पहुंच गया। उसे महिला से बात बात करते देख लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक जान बचाने के लिए दुकान में छिपा, लेकिन आक्रोशित लोगों ने वहां से भी उसे निकाल लिया और फिर पीट दिया। इससे डुमरी पांडेय चक मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

रामपुर कारखाना पुलिस को लोग फोन करते रहे, लेकिन एक किलोमीटर दूरी तय करने में पुलिस को एक घंटे लग गए। लोग उसे अधमरा करने के बाद काली मंदिर के पास छोड़कर चले गए। रामपुर कारखाना थाने क एसआई बलराम सिंह ने युवक को थाने पहुंचाया।

युवक की तलाशी में सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि युवक को थाने लाया गया है। वह नशे में धुत है। होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी। युवक के पास से एक सब्जी काटने वाला चाकू बरामद हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed