फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   beat policing adopted for crime control

अपराध नियंत्रण के लिए बीट व्यवस्था लागू, सौंपी गई जिम्मेदारी

Fri, 23 Jul 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
beat policing adopted for crime control
अपराध नियंत्रण के लिए बीट व्यवस्था लागू, सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

सलेमपुर। अपराध नियंत्रण के लिए कोतवाली और थानों में शुक्रवार को बीट पुलिस प्रणाली लागू हो गई। बीट के सिपाही बीट पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाएंगे। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में 53 पुरुष व 12 महिलाएं गांवों की सुरक्षा करेंगी।
कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले बीट अधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा। आम जनता में पुलिस का भरोसा कायम रखने, कानून व शांति व्यवस्था बनाने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए बीट पुलिस प्रणाली सिस्टम लागू की गई है। कोतवाली में 53 पुरुष सिपाही व 12 महिला सिपाहियों को बीट पुलिस अधिकारी बनाया गया है। जो एक सप्ताह में तीन बार बीट पुलिस अधिकारी अपने गांव के संभ्रात लोगों के बीच जाकर संवाद करेंगे। उनकी समस्याओं को सीधे अफसरों तक पहुंचाएंगे। क्षेत्र के संभ्रात लोगों से संपर्क रखने के लिए बीट बुक में अपराधियों का पूरा ब्योरा भी होगा। इन अधिकारियों को लेखपाल की तरह एक बस्ता भी दिया गया है। उसमें क्षेत्र के अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर का रिकॉर्ड रखा जाएगा। बीट अधिकारियों को पिस्टल, रिवाल्वर, वायरलेस सेट, बॉडी वार्न कैमरा, बाइक व सीयूजी फोन नंबर की भी सुविधा भी दी जाएगी। इस दौरान एसएसआई रामाश्रय, एसआई अनिल कुमार यादव, आदित्य सम्राट, बाबूलाल, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार राय, शैलेश कुमार, सुग्रीव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीट में आएंगे चार गांव व मोहल्ले
भटनी। थाना क्षेत्र के चार गांवों व मुहल्लों को मिलाकर एक बीट बनाया गया है। इसके प्रभारी आरक्षी रहेंगे। सिपाही को बीट में हर तरह के लोगों से संपर्क कर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखनी होगी। कोई भी घटना होने पर सिपाही से जवाब मांगा जाएगा। प्रत्येक रविवार को एसपी बीट प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई तो अच्छे कार्य करने पर सिपाहियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने पुलिस बैठक में कहा कि बीट आरक्षी अपने क्षेत्र में प्रतिदिन लोगों के साथ बैठक करेंगे। क्षेत्र की समस्त जानकारी बीट पुस्तिका में अंकित कर थाने में नोट कराएंगे। इस दौरान एसआई ध्यानचंद कुशवाहा, श्रीप्रकाश, सुभाषचंद्र यादव, आनंद राव, राहुल वर्मा, प्रिंस सिंह, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
पुलिस कर्मियों को कराया जिम्मेदारी का अहसास
गौरीबाजार। स्थानीय थाना परिसर में बीट पुलिस अधिकारी प्रणाली का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। जिसमें गौरीबाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने पुलिस प्रणाली पुस्तक विमोचन के साथ ही उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराकर प्रत्येक दशा में अपराधों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। गौरीबाजार थाना परिसर में पुलिस डॉ. अधीक्षक श्रीपति मिश्र के निर्देश पर सात सब इंस्पेक्टर और समस्त आरक्षियों की उपस्थिति में बीट पुलिस अधिकारी प्रणाली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने कहा कि पुलिस का कार्य अपराधों पर अंकुश लगाना है। और यह तभी सम्भव है, जब हम जाबाजी और इमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहाकि इसके लिए हममें से हर एक को अपने क्षेत्र का पुलिस अधिकारी समझकर फर्ज निभाना होगा। इस प्रणाली की शुरुआत के बाद किसी भी बीट पर अगर कोई अपराध होता है तो उनकी जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर एसएसआई महेंद्र प्रताप सिंह, एसआई श्याम लाल निषाद, नागेश्वर सिंह, महेंद्र कुमार, संजय प्रजापति, सजनू यादव, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
सर्किल के थाने में बीपीओ प्रणाली की हुई शुरुआत
भाटपाररानी/ खामपार। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार के निर्देश एवं एसपी की पहल पर भाटपाररानी और खामपार थाने में शुक्रवार को बीट पुलिस अधिकारी प्रणाली का शुभारंभ किया गया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह एवं घनश्याम सिंह ने कहा कि बीपीओ प्रणाली के तहत गांवों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीट पुलिस की नियुक्ति की गई है। इसमें महिला बीट पुलिस की भी सम्मिलित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए थाने में तैनात आरक्षियों की ड्यूटी बीपीओ के रूप में लगाई गई है। इससे महिलाओं को अपनी समस्याओं को बताने मे काफी सहूलियत मिलेगी। नियुक्त बीपीओ ग्रामीणों सहित संभ्रांत व्यक्तियों से मिलकर गांव के छोटे-छोटे समस्याओं का समाधान करेंगें और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान एसआई जितेंद्र तिवारी, रंजीत सिंह, ओपी सिंह, शिवचंद्र राम, मुख्य आरक्षी रंजीत सिंह, राधेश्याम, आशीष यादव, कविता तिवारी, विपिन कुमार यादव, कन्हैया कुमार, अजित तिवारी, प्रज्ञा, सुनीता, प्रियंका, ज्योति, बिलाल अहमद, केडी चौरसिया, लाल जी यादव आदि मौजूद रहे।
बीट के सिपाही का ओहदा बढ़ा
रुद्रपुर। पुलिस और नागरिकों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली में बीट पुलिस अधिकारी प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कोतवाली क्षेत्र के सभी आरक्षी और उप निरीक्षक मौजूद रहे।

कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि बीट पुलिस अधिकारी प्रणाली के तहत बीट के सिपाहियों की जिम्मेदारी और महत्व बढ़ गया है। यह व्यवस्था क्षेत्र के अपराध के नियंत्रण के लिए की जा रही है। व्यवस्था के तहत क्षेत्र का सिपाही अपने बीट का पुलिस अधिकारी होगा। उसे क्षेत्र के सभी संभ्रांत लोगों से संपर्क कर अपराध नियंत्रण में उनकी भूमिका उपयोग करना सुनिश्चित करना चाहिए। अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में पुलिस और जनता केे बीच मधुर संबंध काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में बीट के पुलिस अधिकारी की जवाबदेही किसी भी अपराध के होने पर तय की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस बीट अधिकारियों से गांव के सामाजिक संभ्रांत लोगों से लेकर अपराधों में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनकी अलग अलग सूची बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक मनीष सिंह, नीरज सिंह, सुनील कुमार, रामप्रताप, उमेश चौहान, अभय सिंह, पंकज गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed