फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bdo annyed to ssing incomplete aawas

अधूरा आवास देख लाभार्थी पर भड़के बीडीओ

Fri, 09 Sep 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bdo annyed to ssing incomplete aawas
अधूरा आवास देख लाभार्थी पर भड़के बीडीओ
विज्ञापन

लाभार्थी ने बीडीओ पर अपमानजनक शब्द प्रयोग करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ब्लॉक के डुमवलिया गांव में दो दिन पूर्व आवास देखने गए बीडीओ लाभार्थी का आवास अधूरा देख भड़क गए। लाभार्थी को फटकार लगाई। वहीं, लाभार्थी के पति भिखारी प्रसाद ने बीडीओ पर अपमानजनक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित तहरीर देकर बताया है कि सलेमपुर ब्लॉक के डुमवलिया गांव में 14 जून 2021 को भिखारी प्रसाद की पत्नी राजमती देवी के नाम से आवास मंजूर हुआ था। इसको बनवाने के लिए उन्हें कुल एक लाख बीस हजार रुपये दिए जाने थे। इसमें वर्ष 2021-22 की पहली किस्त 40 हजार व वर्ष 2022- 23 की दूसरी किस्त 70 हजार रुपये मिलने थे। लाभार्थी के खाते में पहली किस्त 14 जुलाई 2021 को 40 हजार रुपये भेज दिए गए। जबकि दूसरी किस्त 70 हजार रुपये 01 जुलाई 2022 को खाते में भेजा गया।
विज्ञापन

बीडीओ आनंद प्रकाश सात जुलाई को डुमवलिया गांव पहुंचे। जब आवास देखने लाभार्थी के घर पहुंचे तो लाभार्थी राजमती देवी का आवास अधूरा मिला। आवास की दीवार ही अभी अधूरी थी। इसे देख बीडीओ भड़क गए और डांट लगाई। वहीं, लाभार्थी राजमती देवी के पति भिखारी प्रसाद ने बीडीओ पर अपमान जनक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि मैं डुमवलिया गांव में आवास देखने गया था। आवास अधूरा मिला। इसे शीघ्र बनवाने को कहा। अपमानजनक शब्द प्रयोग करने का आरोप गलत है। कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मुझे अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed