फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Basic office on backfoot, posted letter to teacher

बैकफुट पर आया बेसिक कार्यालय, बर्खास्त शिक्षिका को दी तैनाती पत्र

Sat, 05 Dec 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Basic office on backfoot, posted letter to teacher
बैकफुट पर आया बेसिक कार्यालय, बर्खास्त शिक्षिका को दी तैनाती पत्र
विज्ञापन

देवरिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गौरीबाजार में तैनात रही एक शिक्षिका को जुलाई में सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र फर्जी मिलने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। अब उस शिक्षिका को पुन: उसी स्थान पर तैनाती दे दी गई है। ऐसे में विभाग के सत्यापन प्रणाली पर ही सवाल उठने शुरू हो गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे नजीर बनाकर बर्खास्त किए गए 13 और शिक्षिकाएं भी जो पहले ही कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी हैं, वह भी राहत पा सकती हैं।
जिले के कस्तूूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गौरीबाजार में तैनात रहीं अंग्रेजी विषय की शिक्षिका विजया सिंह को पुन: तैनाती दी गई है। इसके साथ ही उनके बकाया भुगतान किए जाने की भी तैयारी हो रही है। अनामिका शुक्ला प्रकरण के सामने आने के बाद जिले के विभिन्न कस्तूरबा विद्यालयों में तैनात रहीं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्रों का सत्यापन जून में कराया गया था। इसमें 14 शिक्षकों के प्रमाण पत्र कूटरचित ढंग से तैयार होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 15 जुलाई को एक वार्डेन समेत 14 पूर्णकालिक व अंशकालिक व उर्दू शिक्षक की संविदा समाप्त कर इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके पूर्व भी 14 जून को कस्तूरबा विद्यालय लार की वार्डेन रही शिक्षिका को फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने पर सेवा से बाहर कर दिया गया था। इन सभी के खिलाफ तत्कालीन बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

निर्णय के खिलाफ शिक्षिकाओं ने ली है कोर्ट की शरण
बर्खास्त किए गए शिक्षिकाओं ने बेसिक कार्यालय के निर्णय के खिलाफ न्यायालय की शरण ली है। कोर्ट ने गौरीबाजार में तैनात रहीं विजया सिंह को इस मामले में राहत प्रदान करते हुए उन्हें पूर्व के पद पर बरकरार रखने एवं बकाया भुगतान का आदेश दिया था। इस पर अमल नहीं किए जाने पर शिक्षिका ने पुन:कोर्ट में अपील की थी। इसी मामले में एक सप्ताह पहले वर्तमान बीएसए के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है और 15 दिसंबर को उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माननीय हाईकोर्ट के आदेश पर बर्खास्त शिक्षिका को पुन: उनके पूर्व पद पर तैनाती दी गई है। इस मामले में विभागीय प्रक्रिया के तहत काउंटर भी पहले ही दाखिल किया जा चुका है। इस मामले में विभाग की ओर से भी मजबूती से अपना पक्ष रखा जाएगा।
संतोष कुमार राय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed