{"_id":"5fa6e16a8ebc3e9bf1365c0c","slug":"barhaj-sdm-removed-from-gram-panchyat-land-deoria-news-gkp3724588140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज एसडीएम ने ग्राम पंचायत की जमीन से हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज एसडीएम ने ग्राम पंचायत की जमीन से हटवाया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज एसडीएम ने ग्राम पंचायत की जमीन से हटवाया कब्जा
बरहज/भलुअनी (देवरिया)। अवैध कब्जे के चलते भूमिहीन हो रही ग्राम पंचायतों की सुधि बरहज एसडीएम ने ली है। शनिवार को अभियान चलाकर तीन ग्राम पंचायतों की भूमि पर वर्षों से हुए अवैध कब्जे को खाली कराया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
जिले की सौ से अधिक ग्राम पंचायतें भूमिहीन हो गई हैं। कहीं सामुदायिक शौचालय बनाने को जगह नहीं मिल रही तो कहीं जमीन के अभाव में पंचायत भवन नहीं बन पा रहे। शुक्रवार व शनिवार के अंक में अमर उजाला ने ग्राम पंचायतों की भूमि पर हुए अवैध कब्जा की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
शनिवार को एसडीएम सुनील कुमार जेसीबी, पुलिस और राजस्व टीम के साथ मिर्जापुर गांव पहुंचे। प्रस्तावित पंचायत भवन की भूमि की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। पंचायत भवन का निर्माण नहीं होने दे रहे थे। जेसीबी से कब्जा खाली कराकर नींव की खुदाई की कराई गई। कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। लाला फुलवरिया में खलिहान और शिवधरिया ग्राम पंचायत में पौधरोपण की करीब आठ डिस्मिल जमीन पर 10 वर्षों से हुए कब्जे को खाली कराया गया। तहसील प्रशासन की सख्ती के आगे अतिक्रमणकारियों की एक न चली। दिन भर में तीन ग्राम पंचायतों की जमीन को अवैध कब्जा से मुुक्त करा लिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, भलुअनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, बरहज एसआई राजेश कुमार, कानूनगो रामवचन प्रजापति, लेखपाल दिग्विजय नाथ मिश्र, योगेंद्र प्रसाद, रिंकू गुप्ता आदि शामिल रहे। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में जहां भी ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा होगा सभी को खाली कराया जाएगा।