फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   barati beaten

Deoria News: शादी में जा रहे परिजनों को रोककर मारपीट व लूटपाट

Tue, 28 May 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
barati beaten
देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज के समीप मारपीट करते दो पक्ष के लोग। संवाद
फोटो समाचार....
विज्ञापन

शहर के देवरिया-गोरखपुर ओवरब्रिज के पास हुई वारदात
पुरानी रंजिश में मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर वारदात काे अंजाम देने का आरोप
पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध दर्ज की प्राथमिकी, चार को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। शहर के देवरिया-गोरखपुर ओवरब्रिज के समीप चार पहिया वाहन से बेटे के बरात में शामिल होने गोरखपुर जा रहे एक परिवार के सदस्यों को कुछ लोगों ने रोक लिया। इसके बाद वाहन से उतारकर उनके बेटे को मारने-पीटने लगे। यह देखकर पिता-भाई ने विरोध जताया तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित ने शादी में ले जा रहे कपड़े, गहने व अन्य सामग्री लूटने का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर दोनों पक्षों से दो-दो युवकों को हिरासत में ले लिया। सोमवार की सुबह दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस चारों युवकों को जेल भेजने की तैयारी के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शहर के अबूबकनगर निवासी फैजान अहमद उर्फ लाडले फारूकी के बड़े बेटे की बरात रविवार को अबूबकरनगर से निकली। बरातियों को भेजने के बाद लाडले अपने छोटे बेटे आमिर फारूकी व शाद फारूकी और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ अंतिम समय में निकले। वह चार पहिया वाहन से रविवार शाम करीब पांच बजे घर से निकले। जैसे ही उनका वाहन गोरखपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा, अचानक तीन-चार पहिया वाहन ने उनके वाहन को घेर लिया। अभी वह कुछ समझ पाते, इतने में वाहन से करीब दर्जनभर युवक निकले और पुरानी रंजिश में शाद फारूकी को वाहन से निकाल कर मारने लगे। यह देखकर आमिर व उसके पिता लाडले ने विरोध जताया तो उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद वाहन में शादी के लिए रखे कपड़े और गहने लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी व कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से दोनों पक्ष के दो-दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।


दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के अबूबकर नगर से बेटे की बरात लेकर गोरखपुर जा रहे लाडले फारूकी के वाहन को रोक मोहल्ले के ही कुछ लोग मारपीट करने लगे। वाहन से लाडले के बेटे को उतार पिटाई करने लगे। जिससे गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज के समीप अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। देखते ही देखते वाहन जहां-तहां रुक गए। लोग तमाशबीन होकर मारपीट की घटना को देखते रहे। मामला बिगड़ते देखकर किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मारपीट कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। दूसरे पक्ष के भी दो युवकों को पकड़ कर थाने में बैठा लिया। इसके बाद उनसे पूछताछ की। इधर, मारपीट की घटना के बाद वाहनों की लाइन लग गई। करीब एक घंटे तक लोगों को जाम से जूझते रहे। इस मामले में कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने एक पक्ष आमिर फारूकी व दूसरे पक्ष सैफ खां उर्फ आदिल खां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों से दो-दो लोग को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें जेल भेजा जाएगा। इसके बाद नामजद अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed