{"_id":"64caa7e6ca16bc05bb0c66a4","slug":"banka-was-killed-by-the-son-for-not-getting-married-deoria-news-c-208-1-deo1001-2997-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बेटे ने ही की थी बंका राजभर की हत्या, शादी नहीं कराने से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बेटे ने ही की थी बंका राजभर की हत्या, शादी नहीं कराने से था नाराज
Thu, 03 Aug 2023 04:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 04:23 PM IST
सार
बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के गयासुर गांव निवासी बंका राजभर लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया ग्राम चुरिया के दियारा क्षेत्र में बटाही पर खेती करते थे। वह रविवार की रात वहीं सोए थे। देर रात वहीं पर धर्मेंद्र उर्फ तूफानी राजभर पहुंचा और पिता पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया ग्राम चुरिया के दियारा क्षेत्र में रविवार की रात हुई बिहार के बंका राजभर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। शादी न कराने से नाराज छोटे बेटे धर्मेंद्र उर्फ तूफानी ने पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के गयासुर गांव निवासी बंका राजभर लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया ग्राम चुरिया के दियारा क्षेत्र में बटाही पर खेती करते थे। वह रविवार की रात वहीं सोए थे। देर रात वहीं पर धर्मेंद्र उर्फ तूफानी राजभर पहुंचा और पिता पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। इस दौरान संदेह होने पर उसने मृतक के छोटे बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह पुलिस को इधर-उधर भटकाता रहा, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके सभी भाइयों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
उसकी शादी की बात कहीं चलती थी तो पिता शादी नहीं होने देते थे। इसको लेकर परिवार में कई बार विवाद भी हुआ था, जिससे वह अपने पिता से नाराज चल रहा था। मौका देख उसने हत्या कर दी और साक्ष्य छिपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन