फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bank consumers agitated, road jam

भलुअनी में बैंक खाता धारकों ने की सड़क जाम

Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
bank consumers agitated, road jam
भलुअनी में बैंक खाता धारकों ने की सड़क जाम
विज्ञापन

भलुअनी। स्थानीय चौराहे पर एक बैंक शाखा के ग्राहक सेवा केंद्र के खिलाफ लोगों ने हंगामा किया। सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सभी ग्राहक सेवा केंद्र के खिलाफ खातों से करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगा रहे थे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ग्राहक सेवा केंद्र के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

शुक्रवार को भलुअनी चौराहे पर खाताधारक सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद भी लोग सड़क खाली करने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि ग्राहक सेवा केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा अंगूठा लगवाकर बैठा दिया जाता था। कुछ देर बाद सर्वर फेल होने का हवाला देकर वापस कर दिया जाता था। खाताधारकों का कहना था कि बिना जानकारी के खातों से पैसे निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने तहरीर ल ेली और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed