{"_id":"65a3a344a9d0bab2690303ef","slug":"bank-administration-suspended-branch-manager-and-peon-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-17467-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शाखा प्रबंधक और चपरासी को बैंक प्रशासन ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शाखा प्रबंधक और चपरासी को बैंक प्रशासन ने किया सस्पेंड
Sun, 14 Jan 2024 02:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर व चपरासी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व आपराधिक साजिश का केस दर्ज, शुरु हुई जांच
बड़ौदा यूपी बैंक कंचनपुर के ब्रांच मैनेजर व चपरासी द्वारा लोन के लिए रिश्वत लेने का मामला
देवरिया। सीबीआई के लखनऊ थाने में रिश्वतखोरी के आरोप में बड़ौदा यूपी बैंक कंचनपुर के ब्रांच मैनेजर नवनीत मिश्र व चपरासी मुकेश उर्फ राहुल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया है। दोनों पर केस दर्ज होने के साथ ही बैंक प्रशासन ने उनके खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई कर दी है। यह कार्रवाई पीड़ित किसान महेश कुमार शर्मा की तहरीर पर की गईं है।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के मिश्रौली गांव के महेश कुमार शर्मा ने 6 जनवरी को सीबीआई ब्रांच लखनऊ के एसपी को तहरीर दी कहा है कि वह खाद-बीज का व्यवसाय करते हैं। वर्ष 2012 से बड़ौदा यूपी बैंक कंचनपुर की शाखा से दो लाख रुपए का उनका सीसी लोन चलता है। कुछ माह पहले उन्होंने अपने सीसी लोन का लिमिट बढ़ाकर पांच लाख रुपए करने का आवेदन बैंक में किया था। आरोप है कि इसके लिए ब्रांच मैनेजर ने चपरासी राहुल के माध्यम से बारह हजार रुपए की मांग की। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सीबीआई टीम ने ब्रांच मैनेजर और चपरासी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। लखनऊ के सीबीआई एसीबी ब्रांच के एसपी ने ब्रांच के एसपी शिवानी तिवारी के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।