{"_id":"65da3711f8400f8f7605f9ba","slug":"bangalore-young-man-going-to-earn-money-falls-to-death-from-train-deoria-news-c-209-1-sgkp1040-110313-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बंगलुरू कमाने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बंगलुरू कमाने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
Sun, 25 Feb 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के बहबोलिया निवासी एक युवक की ट्रेन सेे गिरकर मौत हो गई। बंगलुरू जाने के लिए देर रात उसने ट्रेन पकड़ी, लेकिन कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया के पास वह ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेंहदावल नगर पंचायत के बहबोलिया वार्ड निवासी गंगाराम साहनी 36 वर्ष पुत्र छोटेलाल साहनी बंगलौर में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक माह पहले वह घर आया था और शुक्रवार को वापस बंगलौर जाने के लिए ट्रेन में बैठा था। छोटेलाल साहनी ने बताया कि बेटा गंगाराम शाम को बंगलौर जाने के लिए खलीलाबाद ट्रेन पकड़ने आया था। सुबह में उसकी ट्रेन से गिरकर मौत की सूचना मिली तो वह भागे-भागे आए। उन्होंने बताया कि गंगाराम की तीन बेेटियां और एक बेटा है। सभी अभी बहुत छोटे है। गंगाराम की मौत से परिजन काफी गमगीन थे। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
चौकी इंचार्ज कांटे राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह रेवले ट्रैक पर लाश मिलने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचा। मृतक के पाॅकेट से मिले आधार कार्ड के से उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचना भेजी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।