फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   baloka htyakand

बालिका हत्याकांड : हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस, जल्द होगा खुलासा

Sat, 02 Mar 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 02 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
baloka htyakand
सीओ का वर्जन चाहिए
विज्ञापन


तीसरे दिन भी आधा दर्जन महिलाओं व पुरुषों से पूछताछ कर रही पुलिस

कई की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या मामले में हत्यारोपियों के करीब पुलिस पहुंच गई है। पुलिस अभी गोपनीय तरीके से उनकी हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र इस घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। तीसरे दिन भी पुलिस ने घटना के दिन ताल में देर शाम देखी गईं आधा दर्जन महिलाओं व पुरुष को उठाकर उनसे पूछताछ कर रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका गांव के बाहर ताल में बुधवार को बकरी चराने गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो उठे। देर रात तक उसकी खोजबीन की परंतु उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह परिजन उसकी खोज में निकलने ही वाले थे कि किसी ने ताल में एक बच्ची का शव मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन सीधे ताल में पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। शव को देखकर साफ प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। घटना के दिन ही देर शाम तक ताल में देखे गए आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा लिया। उनसे पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे। इससे पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई। पुलिस का दावा है कि शीघ्र वह हत्याकांड का खुलासा कर देगी। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि पूछताछ के क्रम में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस हत्यारोपी के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed