फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bail granted to those accused of stone-pelting at the train.

Deoria News: ट्रेन पर पथराव के आरोपियों की जमानत मंजूर

Thu, 08 Oct 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to those accused of stone-pelting at the train.
देवरिया। ट्रेन पर पथराव कर यात्रियों को चोट पहुंचाने के मामले में जेल में बंद गोरखपुर निवासी शंकर बांसफोर और विकास कुमार को सत्र न्यायालय से राहत मिल गई।
विज्ञापन

सत्र न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह की अदालत ने दोनों की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए एक-एक लाख रुपये की दो-दो जमानत और इतनी ही राशि के व्यक्तिगत बंधपत्र पर रिहा करने का आदेश दिया। दोनों आरोपी 21 सितंबर से जिला कारागार में बंद थे।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, 20 सितंबर को दोपहर करीब 3:32 बजे ट्रेन संख्या 12565 के केएचएम-जीकेसी खंड में जीकेसी होम सिग्नल के पास पहुंचने पर पांच-छह युवक रेलवे लाइन के किनारे खड़े होकर ट्रेन पर लगातार पत्थर चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव में कुछ यात्रियों को चोटें आई थीं। ट्रेन प्रबंधक कौशल कुमार की तहरीर पर जीआरपी देवरिया में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान शंकर और विकास के नाम सामने आए।
बचाव पक्ष ने कहा कि दोनों निर्दोष हैं और उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। अभियोजन ने घटना की गंभीरता का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया।
अदालत ने दोनों को प्रत्येक तारीख पर उपस्थित रहने, गवाहों को प्रभावित न करने, पता बदलने की सूचना देने और दोबारा अपराध न करने की शर्त पर जमानत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed