फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bail application,fast track court

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने भीष्मपाल की जमानत याचिका खारिज की

Fri, 03 Jul 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bail application,fast track court
दो वक्त नहीं किया भोजन, शुक्रवार दोपहर को खाना खाया
विज्ञापन

सैल्यूट करने भी कोस रहे बर्खास्त इंस्पेक्टर को
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी थाने में मां-बेटी से अश्लील हरकत करने के आरोप में बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव की ओर से जमानत याचिका शुक्रवार को दाखिल की गई थी। इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित कुमार ने खारिज कर दिया। वहीं कोरोना के कारण एहतियातन बर्खास्त इंस्पेक्टर को जिला जेल में के गेट पर बनी अस्थाई जेल में रखा गया है।
भीष्मपाल सिंह यादव को बृहस्पतिवार को जज के आवास से शाम पांच बजे जेल भेजा गया था। साढ़े पांच बजे के करीब वह जेल में दाखिल हो गया। जेल में दाखिल होने पर वह सिर झुकाए था। रात में और शुक्रवार सुबह उसने न कुछ खाया और न ही पीया। ड्यूटी में लगे जेल के सिपाही पहले जेल में आने पर भीष्मपाल सिंह को सैल्यूट किया करते थे, लेकिन जब वह अश्लील कृत्य के मामले में जेल गया तो सभी उसे कोस रहे हैं। उनका कहना है कि भीष्मपाल ने वर्दी को दागदार करते हुए पुलिस की गरिमा गिराई है। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को अस्थायी जेल में रखा गया है। शुक्रवार दोपहर में उसने खाना खाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर और सिपाही मिलने पहुंचे
देवरिया। बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव से मिलने के लिए शुक्रवार को एक इंस्पेक्टर और दो सिपाही पहुंचे थे। इन्हें मिलने नहीं दिया गया। पहचान छुपाने के लिए ये दोनों बिना नेम नेम प्लेट के ही आए थे। वैसे इसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed