फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bahadur Yadav College team victorious in Kabaddi final

Deoria News: कबड्डी के फाइनल में बहादुर यादव कॉलेज की टीम विजयी

Tue, 07 Nov 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bahadur Yadav College team victorious in Kabaddi final
भटनी के जिगिना दीक्षित गांव में कबड्डी के फाइनल मुकाबला जितने पर विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्
-जिगिना दीक्षित में आयोजित प्रतियोगिता में स्कॉलर कोचिंग की टीम को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। जिगिना दीक्षित गांव में चल रही डे-नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार की रात खेला गया। इसमें बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज की टीम ने स्कॉलर कोचिंग की टीम को 50-48 से हराकर विजेता बनी। रोमांचक मुकाबले को देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे। मुख्य अतिथि व आयोजक मंडल ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया।
भटनी के जिगिना दीक्षित गांव में युवा बजरंग दल के सदस्यों व ग्राम प्रधान विजय यादव ने सप्त दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया। सोमवार की रात एक सेमीफाइनल मैच और इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में बहादुर यादव टीम के कप्तान सुजीत कुमार ने टास जीतकर खेल शुरू किया। टीम के खिलाड़ियों ने मैच के शुरुआत में ही विपक्षी टीम पर हावी हो गई। लंबे अंतराल से पिछड़ने के बावजूद स्कॉलर कोचिंग की टीम ने कप्तान अमन यादव के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक समय मुकाबला बराबरी पर कर लिया, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में बहादुर यादव टीम के मुजफ्फर अपने उम्दा प्रदर्शन से टीम को विजय दिलाया।
विज्ञापन

उत्कृष्ट खेल दिखाने पर अमन यादव को मैन आफ दी मैच तो मुजफ्फर अली को मैन आफ दी सीरीज से नवाजा गया। इससे पहले बहादुर यादव कॉलेज और चेरो के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें बहादुर यादव की टीम ने चेरों को 62-50 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रधान राजकुमार यादव, शिव शंकर मौर्य, आयोजक विजय यादव, लालू यादव, रत्नेश मिश्र, मनीष कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, गोपाल दीक्षित, अमन यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed