{"_id":"69595ee8d8ad45e0770b3585","slug":"baghi-youth-murdered-in-saudi-arabia-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171685-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बगही के युवक की सऊदी अरब में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बगही के युवक की सऊदी अरब में हत्या
Sat, 03 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी एक युवक की सऊदी अरब में धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी ने सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर से मिलकर पति का शव गांव मंगाने और आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।
सांसद को सौंपे गए पत्रक में मृतक की पत्नी फातिमा खातून ने बताया कि उनके पति एजाज अहमद (39) करीब 18 माह पहले परिवार के भरण-पोषण के लिए सऊदी अरब कमाने गए थे। 29 दिसंबर को उन्होंने फोन कर घर-परिवार का हालचाल पूछा और बताया कि खाते में रुपये भेज दिए हैं। पत्नी ने बताया कि खाते में 21 हजार रुपये आए थे, जबकि पति एजाज का कहना था कि उन्होंने 40 हजार रुपये भेजे हैं।
अगले दिन पति रुपये भेजने वाली दुकान पर जानकारी लेने गए, उसी दौरान उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया। उसके अगले दिन रिश्तेदारों के माध्यम से सूचना मिली कि एजाज अहमद की अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था एजाज
एजाज अहमद परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। पत्नी फातिमा खातून, मां जैबुन तथा बेटे सिनहाज अहमद (15), बेटियां रेशमा (13) और आसिफा (9) का भरण पोषण एजाज के सहारे ही हो रहा था। अब परिवार के सामने जीवन यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।