फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ayushman card : campain till 30 sept.

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान तीस तक

Fri, 17 Sep 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
ayushman card : campain till 30 sept.
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान तीस तक
विज्ञापन

देवरिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत जनपद के कुल 54835 छूटे ऐसे परिवार जिनके किसी भी सदस्य का गोल्डेन कार्ड अब तक नहीं बन पाया है उनका आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए 30 सितंबर तक विशेष अभियान आयुष्मान आपके द्वार-2 चलाया जाएगा। पंद्रह दिन तक चलने वाले विशेष अभियान में सभी ग्राम पंचायतों में जनसेवा केंद्रों द्वारा कैंप लगाकर लाभार्थियों के नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाभार्थियों को कैंप स्थलों पर ले जाने के लिए आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि अभियान में अधिक से अधिक लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान शुरु होने के एक दिन पूर्व परिवार को सूचित करेंगी और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित कर लाभार्थी तथा उसके परिवार के सभी सदस्यों को राशन कार्ड आधार कार्ड प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पत्र के साथ कैंप स्थल पर भेजना का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त कैंप वाले स्थलों पर योजना के प्रचार के लिए आयुष्मान भारत योजना के बैनर लगाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनाने के लिए निर्देश जनसेवा केंद्रों को निर्देश दिया गया है। लाभार्थी जरूरी कागजात लेकर कैंप स्थल पर पहुंचकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं और अपना कार्ड बनवाएं। जनसेवा केंद्रों द्वारा सभी तहसीलों, ब्लाकों तथा नगर पंचायतों, नगर पालिका परिसर में भी कैंप लगाकर कार्ड बनाया जाएगा। जनपद में अबतक 50 प्रतिशत परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा अभियान में 70 प्रतिशत परिवारों में कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed